शातिरों के खिलाफ बड़जोड़ा थाना पुलिस की मुहिम तेज

शातिरों के खिलाफ बड़जोड़ा थाना पुलिस की मुहिम तेज

बांकुड़ा (अमन राय ): बांकुड़ा जिले के बड़जोड़ा थाना पुलिस इन दिनों टावर चोर गैंग के खिलाफ मुहिम चला रही है. पुलिस के इस मुहिम में अब तक आधा दर्जन से ज्यादा शातिर गिरफ्तार किए जा चुके हैं. इसके अलावा और भी कुछ शातिर पुलिस के रडार पर है. पुलिस की माने तो जल्द ही इस पूरे गैंग को निस्तेनाबूत कर दिया जाएगा. पुलिस के एक्शन से यही लग रहा है कि जल्द ही बाकी शातिर भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिए जाएंगे. दरअसल मामला है बीते कुछ दिन पहले बड़जोड़ा थाना पुलिस को एक टावर कंपनी द्वारा शिकायत मिली की मलियाड़ा में बैठाए गए टावर गायब हो गए हैं. 40 फीट ऊंची टावर एवं उसके साथ आधुनिक मशीनरी भी अज्ञात शातिर लेकर चंपत हो गए हैं. पुलिस मामला दर्ज कर इस गैंग को पकड़ने के लिए पूरी तरह योजनाबद्ध तरीके से जांच पड़ताल चालू करती है. पुलिस द्वारा प्राथमिक जांच के बाद जमीन के मालिक को थाना बुलाया जाता है. जब उससे पूछताछ करना शुरू करती है पुलिस तो पहले जमीन के मालिक पुलिस को बातो ही बातो में गुमराह करने का प्रयास करते हैं लेकिन आखिरकार सच का पिटारा पुलिस खोल ही लेती है. जमीन के मालिक ने जब सच बताना शुरू किया तो पुलिस के भी कान खड़े हो गए.

ऑर्गेनाइजिंग गैंग द्वारा टावर चोरी का यह खेल चल रहा था. पुलिस ने इस गैंग के मास्टरमाइंड जो बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है उसे आसनसोल से गिरफ्तार करती है. इसके बाद जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ता है. पुलिस के हाथ इस गैंग के कई शातिर गिरफ्तार किए जाते हैं. पुलिस इनके पास से चोरी किए गए टावर के कई कीमती सामान भी बरामद करती है. पुलिस इन शातिरों को रिमांड में लेकर आगे की जांच में जुटी है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0